जंगीपुर में कल रोड शो करेंगे सांसद निरहुआ
गाजीपुर। नगर पंचायत जंगीपुर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गुप्ता के समर्थन में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ के नेतृत्व में 2 मई को दोपहर में चुनाव कार्यालय से यादव मोड़ तक भाजपा का रोड-शो निकलेगा। यह जानकारी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लाल जी गुप्ता ने दी।


