नेताजी हम सबके अभिभावक ,अब अधूरे कार्यों को करना होगा पूरा

नेताजी हम सबके अभिभावक ,अब अधूरे कार्यों को करना होगा पूरा

गाजीपुर -संत श्री गंगाराम दास बालिका विद्यालय बयेपुर में आज विधानसभा जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव के मौजूदगी में व क्षेत्रीय जनो द्वारा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। यहां यादव के जीवन और राजनैतिक करियर को यादव किया गया। इस मौके पर विधायक बीरेन्द्र यादव ने कहा कि उन्होंने यूपी में हर दौर देखे, समाजहित में काम किया और उत्तर प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर केंद्र तक अपनी अलग पहचान बनाई और धरती पुत्र कहलाए गए। मुलायम सिंह यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई को ना केवल यूपी में पहचान दिलाई, बल्कि देश में अलग पहचान दिलाने में कामयाब रहे। सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। श्रद्धांजलि सभा के दाैरान उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली, शिथिलता, राजनैतिक चाणक्य और विकासशील पुरुष सहित धरती से जुड़े रहकर लोगों को राजनैतिक लाभ दिलाने तथा विकास के साथ रोजगार के अवसर देने सहित विभिन्न कार्यों का याद किया गया।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री बने। केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे। 7 बार के लोकसभा सांसद और 9 बार के विधायक चुने गए। मुलायम सिंह कि खास बात यह रही, वो राजनीतिक कौशल में इतने माहिर थे, कि उनके धुर विरोधी भी उनके मुरीद थे। उनका गाजीपुर से जुड़ा था रामकरण दादा पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव सहित जनपद के तमाम ऐसे नेता थे जिनसे मुलायम सिंह यादव का एक परिवारिक लगाव था आज जिस प्रांगण में हम बैठे हुए हैं इस प्रांगण में एक वक्त में मुलायम सिंह यादव जी का हेलीकॉप्टर भी उतरा था और विद्यालय के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया गया था आज हम सभी के बीच नेताजी नहीं है लेकिन जब हमारे पूजनीय पिताजी इस दुनिया से गए थे तो मुलायम सिंह यादव ने कहा था

(कैलाश नहीं तो क्या हम हैं ना)

 आज दुनिया की सच्चाई सबके सामने है आया है सो जाएगा राजा रंक फकीर, इसीलिए आज कोई भी राजनीतिक दल हो वह नेता जी को याद कर रहे हैं श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं कहीं ना कहीं नेताजी के द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं हम समाजवादी विचारधारा के लोगों को नेताजी के अधूरे सपने को पूरा करना है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रामब्रत यादव, श्री भोला बाबा मानव धर्म संस्था के प्रधानाचार्य अभिषेक यादव,सर्वेश यादव, आनंद प्रकाश, देव शरण यादव, बृजेश यादव, प्रहलाद यादव, प्रमिला ,कन्हैया यादव ,धर्मपाल यादव ,राम अवध यादव, सपा नेता रामनिवास यादव सहित विद्यालय परिसर की छात्राएं मौजूद रही।