ग्राम प्रधानों ने बिरनो बीडीओ को समस्याओं से कराया अवगत
गाजीपुर. बिरनो ब्लॉक के सभागार में प्रधान संघ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से बिरनो ब्लाक के अंतर्गत सभी प्रधानों को हो रही दिक्कतें पर चर्चा की गई। भङसर के ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने अपने ग्राम सभा मे बने गौशाला तथा उसके भरण पोषण पर विशेष रूप से चिंता व्यक्त की तथा कहा की ग्राम सभा में हम लोगों को इस कारण बहुत दिक्कत हो रही है।

वही खरगपुर के प्रधान लल्लन सिंह ने कहा कि सभी प्रधान जाति, धर्म, पार्टी से ऊपर हटकर एकजुट होकर रहेंगे तो अधिकारी भी हम लोगो की बात सुनेगे। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने मुख्य रूप से अपनी समस्याओं को रखा जिसमें ग्राम पंचायत मनरेगा का आईडी पासवर्ड रोजगार सेवक को दिया जाए, एन एम एम एस में रजिस्ट्रेशन एवं आईडी पासवर्ड रोजगार सेवक का होना चाहिए जिससे प्रगति में

व्यवधान ना हो, वही यदि एनएमएमएस में रोज हाजिरी लगाने के बाद किसी दिन नेटवर्क नहीं होने पर मजदूरी का भुगतान कैसे होगा, मनरेगा कार्य की फाइल ग्राम रोजगार के द्वारा ब्लॉक पर दिया जाए, जॉब कार्ड की फीडिंग संबंधित कार्य संबंधित कर्मचारी के द्वारा दिए जाने पर ही हो, ग्राम रोजगार जीस ग्राम पंचायत में है वहां के ग्राम प्रधान से सामंजस्य सही नहीं है वहां के ग्राम रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य की प्रगति किए जाने के लिए प्रेरित किया जाए ,इस तरह से बैठक में 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई
ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता द्वारा चुना जाता है अगर वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता है तो बहुत सारी अड़चनें आती है बहुत ऐसे भी ग्राम प्रधान है जिनको ग्राम पंचायत में चल रहे कार्य प्रणालियां समझ में नहीं आती जिसके लिए महीने में 1 दिन बैठक कर सभी सम्मानित ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी में सामंजस्य बनाकर प्रत्येक कार्यों की चर्चा होनी चाहिए गौशाला पर अव्यवस्थाओं को लेकर बार-बार जांच किया जाता है लेकिन व्यवस्थाओं के लिए धन मुहैया कराने में कोई भी अधिकारी सहयोग नहीं करते हैं शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने का सभी ग्राम प्रधान कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकारी तंत्र का सहयोग नहीं मिल पाने से कार्य करने में अङचने आ रही है।

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनते हुए खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने कहा कि सर्वप्रथम जरूरत है ग्राम प्रधान शासन के द्वारा जो भी आदेश आते हैं उन्हें बखूबी ध्यान से पढ़ें और देखें त्रुटियां कार्य करने में हो सकती है लेकिन अगर ग्राम प्रधान और कर्मचारी कार्यों पर चर्चा कर कार्य कराने का प्रयास करेंगे तो बहुत ही आसानी होगी ग्राम प्रधान अपने संगठन के माध्यम से जनपद के उच्च अधिकारियों से मिलकर अपने अन्य मांग पत्र को रख सकते हैं क्योंकि शासन के आदेश पर ही कोई भी कार्य किया जाता है इस बैठक में एडीओ पंचायत बिरनो, प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, गुड्डू गुप्ता, धनंजय प्रजापति ,दिनेश चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, इंदल कुमार राव, विनोद गुप्ता, सुभाष राम , अरसद अली, पप्पू यादव, ओम प्रकाश यादव, चंद्रभान राजभर, प्रताप नारायण मिश्र, जयप्रकाश यादव, विजय नारायण चौहान मौजूद रहे इस बैठक मे अध्यक्षता राजेंद्र यादव व संचालन जगनारायण यादव ने किया।


