महाराजा अग्रसेन जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान, होगी माता की चौकी

महाराजा अग्रसेन जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान, होगी माता की चौकी

नोएडा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की चौतीसवी पीढ़ी सूर्यवंशी क्षत्रियकुल में श्री बल्लभ सैन का जन्म हुआ और प्रताप नगर (राजस्थान) के महाराजा बने, श्री बल्लभ सैन जी के यहां श्री अग्रसेन जी का जन्म हुआ जोकि बाद में अग्रोहा के महाराजा बने। अग्रोहा धाम के अनुसार महाराजा अग्रसेन जी का 5146 वाॅ जयंती है। 
इस अवसर पर नोएडा अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा भारजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती का आयोजन बड़ी धूमधाम से महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-33 में किया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे सामूहिक हवन किया जायेगा, इसके पश्चात् मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। शाम को 6.30 बजे से माता की चौकी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

संस्था के महासचिव प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर फेलिक्स अस्पताल के सहयोग से निशुल्क मैडिकल चैकअप कैम्प लगाया जायेगा और अग्रसेन भवन में संचालित फिजियोचैरिपी निशुल्क रहेगी। 

संयोजक मण्डल की भूमिका में विकास बंसल (संयोजक), सुशील कुमार सिंघल (कोषाध्यक्ष), रावेन्द्र जैन, संजय गोमल, बलराज गोयल, संदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अशोक गोयल, विपिन अग्रवाल, नेत्रपाल अग्रवाल, अनिल गांगल, अमीश राजवंशी, पुनीत गर्ग, अनुज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, एड विकल गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज गोयल विजय गुप्ता की विशेष भूमिका रहेगी।