नोएडा पंजाबी एकता समिति ने किया मीठे पानी की छबील का आयोजन

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने किया मीठे पानी की छबील का आयोजन

नोएडा पंजाबी एकता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत मेहता की अध्यक्षता में आज सेक्टर 10–12 की मुख्य सड़क पर मीठे पानी की छबील का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में 5,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मीठे पानी की छबील ग्रहण की। इसके साथ ही संस्था द्वारा 150 दर्जन केले एवं 2,500 समोसों का भी वितरण किया गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सेवा कार्यक्रम पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संस्था के सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग, समर्पण और अथक मेहनत को जाता है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं सदस्य संजय बाली,जसविंदर खोक्खर, एस. पी. आनंद, नवीन सोनी, बुंदू मेहता, राजीव खन्ना, के. के. अरोड़ा, अनिल खन्ना, अतुल सहगल, मनोज बावेजा, नरेंद्र सचदेवा, नीरज अरोड़ा, विकास दुआ, विजय अरोड़ा, विक्की कपूर, अंतेश भंडारी ,यश मेहता, विनय मेहता, निपुण मेहता, कृष्णा सोनी, सुरेंद्र सोनी, जुगल किशोर, राजीव छाबड़ा, तात्या , सायंश, निमांश, सरोज सोनी, कमलेश चाचरा, डॉली मेहता, उर्वशी चाचरा, पूनम मेहता, नंदिनी बावेजा, मान्या बावेजा सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ किया गया।