19-20 सितंबर को नोएडा में होगा टेंट व्यापारियों का प्रांतीय महाधिवेशन
नोएडा! उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन ने 19 और 20 सितंबर को नोएडा के गोल्डन ड्रीम विस्टा में आयोजित होने वाले 16वें प्रांतीय महाधिवेशन एवं शमियाना उत्कर्ष महोत्सव की तैयारियों की घोषणा की। @
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चावला ने बताया कि महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश सहित देशभर से टेंट, बैंक्वेट, कैटरिंग, लाइट, साउंड, फ्लावर डेकोरेशन और जनरेटर व्यवसाय से जुड़े हजारों व्यापारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन के दौरान व्यापार प्रदर्शनी, स्मारिका विमोचन और आम सभा का आयोजन भी होगा।
एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से टेंट वाहनों को नो-एंट्री से छूट और रियायती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराने, जबकि केंद्र सरकार से भुगतान मिलने के बाद जीएसटी जमा करने की व्यवस्था तथा अन्य राज्यों में कार्य करने वाले व्यापारियों को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ देने की मांग की।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री प्रवीण चौहान का स्वागत भी किया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश सिंघल, सयुक्त महामंत्री मुकेश त्यागी, सह-कोषाध्यक्ष अतुल सिंघल, प्रांतीय युवा अध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र सुखविन्दर सिंह, युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, नोएडा एसोसिएशन के संरक्षक घनश्यामदास गर्ग, रामचन्द्र धनकड़, चेयरमैन अनीश गुप्ता, अध्यक्ष जगदीश नागर, महासचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राणा, मुकेश गर्ग, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, नरेश गौतम, पप्पू चौहान, सचिव अनिल स्तेला, अनिल मित्तल, अशोक वाटला, राजकुमार सिंह, मो हाशिम, आर. के. चौपड़ा, मुन्नीलाल एवं धर्मेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन प्रांतयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया।


