आईएमएस-डीआईए में डिजाइन वर्कशॉप का आयोजन
नोएडा। आईएमएस डिजाइन एंड इनोवेशन अकादमी (आईएमएस-डीआईए) में डिजाइन वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजाइन शिक्षा की रचनात्मक एवं व्यावहारिक दुनिया से परिचय कराया गया। वहीं सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजन इस कार्यशाला में ईचर स्कूल, कृष्णा विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं संत सुजान सिंह स्कूल के कुल 76 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि आज के समय में डिजाइन केवल कला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार, उद्योग और उद्यमिता का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। डिजाइन शिक्षा छात्रों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करती है। हमारी कोशिश विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताएं, नई तकनीक और उभरते करियर अवसरों से परिचित कराना है। उन्होंने छात्रों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
आईएमएस-डीआईए के डीन प्रोफेसर डॉ. एमकेवी नायर ने बताया कि आज संस्थान परिसर में विद्यार्थियों को डिज़ाइन थिंकिंग, स्केचिंग, मटेरियल एक्सप्लोरेशन, स्पेशल क्रिएटिविटी, स्टोरीटेलिंग तथा प्रोडक्ट एस्थेटिक्स से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों की रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के करियर विकल्पों को समझने का अवसर भी प्रदान करती हैं। वहीं आज की कार्यशाला फैशन, कम्युनिकेशन, इंटीरियर, ज्वेलरी एवं लग्जरी प्रोडक्ट डिजाइन जैसे विषयों पर केंद्रित रहीं।


