चलती ट्रेन से युवक कुदा, हाथ कटा
गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कृषक एक्सप्रेस के सामने एक यात्री ने अज्ञात कारणो से छलांग लगा दी घटना में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो ने घायल यात्री को उपचार के लिए बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर इलाज के बाद घायल यात्री को एंबुलेंस से दुल्लहपुर को ले जाया जा रहा था तभी एंबुलेंस का दरवाजा खोल कर कूद गया जिसमें लोगों में अफरा-तफरी मच गई वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मऊ रेलवे स्टेशन आरपीएफ के जवान और संबंधित अधिकारी विरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल व्यक्ति को बड़ी मशक्कत के बाद पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाए फिर 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
दुल्लहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घायल यात्री के पास से मुंबई जाने के लिए टिकट मिला था उसकी पहचान देवरिया जनपद के भलूबनी थाना क्षेत्र स्थित पिकावा चौकी चौका निवासी वीरेंद्र चौहान उम्र 32 वर्ष के रूप में पहचान की गई है वहीं हादसे में युवक का एक हाथ कट गया यात्री ट्रेन से क्यों कूदा इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है


