अपने भारतीय सविधान को जानो कार्यक्रम हुआ आयोजित

अपने भारतीय सविधान को जानो कार्यक्रम हुआ आयोजित

नोएडा। भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर 2022 से पूरे देश में सविधान को जानो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम - खेल मंत्रालय ,भारत सरकार * द्वारा आज बिसरख  ब्लॉक के सेक्टर 45 , नोएडा में स्तिथ आदर्श ज्ञान वाटिका स्कूल में ‘सविधान को जानो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीप्ति गुप्ता ( IBBI Registered Valuer और वर्तमान में IBVA RVO की कोर कमेटी बोर्ड की मेंबर ) रही और विशिष्ट अतिथि नोवेरा के अध्यक्ष और जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट रंजन तोमर रहे। इसके साथ आदर्श ज्ञान वाटिका स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा चौहान और प्रदीप चौहान, वाईएसएस फाउंडेशन से सचिन गुप्ता और पूर्व एनवाईवी गोपाल गुप्ता मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के सभी सम्मानित अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

रेखा चौहान ने बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में और मूल कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि दीप्ति गुप्ता ने बच्चों को भारतीय संविधान में दिये गये नागरिकों के मौलिक अधिकारोंग्यारह मौलिक दायित्वों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान संविधान के आर्टिकल 14, 21 ,19 को विस्तार से छात्रों को समझाया तथा संविधान से संबंधित प्रमुख सुप्रीम कोर्ट केस‘ केशवानंद भारती vs यूनियन ऑफ़ इंडिया ‘ का उल्लेख किया । 

रंजन तोमर ने संविधान में अपने मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आरटीआई कानून क्या होता है उसके बारे में बताया।

सचिन गुप्ता ने पर्यावरण से संबंधित जो भी कानून है उन के बारे में बच्चों को बताया।

लेखाकार खेल मंत्रालय के प्रमुख डॉक्टर फरमूद अख्तर ने बच्चों को कानून के बारे में बताया और बाद में बच्चों को संविधान की शपथ दिलवाई। 

इस कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व एनवाईवी गोपाल गुप्ता द्वारा किया गया इस मौके पर ढाई सौ से ज्यादा बच्चे मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद बच्चों को जलपान भी दिया गया और सविधान का महत्व बताया गया और बोला गया कि आपको सभी को संविधान के विषय में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

इस मौके पर दीपक मिश्रा पूनम शर्मा, शेफाली देवरा,शालिनी सिंह,रूबी चौहान और अवनीश कुमार चौहान आदि अध्यापक गण मौजूद रहे।