बिरनो क्षेत्र मे फिर भैंस चोरी, पशु पालक दहशत मे

बिरनो क्षेत्र मे फिर भैंस चोरी,  पशु पालक दहशत मे

   गाजीपुर बिरनो/ थाना अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में हौसला बुलंद पशु चोरो ने बीती रात को घर मे घुसकर रामजी राजभर की भैंस को पिकअप पर लेकर फरार हो गए इस घटना से पशु पालक दहशत में है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना अंतर्गत रसूलाबाद ग्राम के निवासी रामजी राजभर पुत्र स्व मीना राजभर नित्य की भांति खा पीकर अपने घर मे सो गए लेकिन रात्रि के 2 बजे उन्हें कुछ खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी तो वे तुरंत बाहर आकर देखे की कुछ लोग उनकी भैंस को उठाकर पिकअप में लाद कर भाग रहे है देखते ही परिवार जन शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़े लेकिन तब तक वे पहुँच से दूर हो गये इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है पिङित ने बताया की पुलिस को घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। इस संबंध में विरनो थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह से जब पुछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है बहुत जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी।