मामा ही निकला बालिका का अपहरण कर्ता , भेजा गया जेल

मामा ही निकला बालिका का अपहरण कर्ता  , भेजा गया जेल

गाजीपुर, शादियाबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में दस वर्षीय बालिका को शुक्रवार की सुबह जखनियां रेलवे स्टेशन से अपहरणकर्ता समेत पकड़ लिया गया ।

पुलिस ने अपहरणकर्ता रामरतन विश्वकर्मा निवासी मर्दानपुर थाना भुङकुङा को जेल भेज दिया ।

अपहरणकर्ता का बालिका को अपहरण करने का उद्देश्य क्या था यह तो पता नहीं चल सका लेकिन पुलिस उससे अभी काफी पूछताछ कर रही है शादियाबाद कस्बा दयालपुर निवासी जोगिंदर विश्वकर्मा की 10 वर्षीय पुत्री आकांक्षा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है गुरुवार को अपहरणकर्ता राम रतन प्राथमिक विद्यालय शादियाबाद पहुंचा उसने प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्लाम से कहा कि वह आकांक्षा का मामा हुं उसे कपड़ा दिलाना है उसकी मां ने उसे बुलाया है आकांक्षा द्वारा मामा बताने पर अध्यापक ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर उसे उसके साथ भेज दिया विद्यालय की छुट्टी होने पर आकांक्षा घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने शादियाबाद पुलिस को सूचना दी बालिका के अपहरण की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और अपहरणकर्ता की फोटो से पहचान कराई गई तो लोगों ने बताया कि यह तो अक्सर बालिका के घर आता जाता था इस बात की जानकारी होते हैं पुलिस ने तुरंत उसकी फोटो सभी थानों पर भेज दिया सीओ भुङकुङा रविंद्र कुमार श्रीवास्तव खुद पुलिस के साथ रात भर संबंधित जगहों पर दबिश देकर बालिका को खोजते रहे सुबह मुखबिर की सूचना मिली की अपहरणकर्ता बालिका को लेकर जखनियां रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है वह ट्रेन का इंतजार कर रहा है सूचना पाकर पहुंची पुलिस जखनियां रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता को पकड़ लिया उसके पास से बालिका भी बरामद हो गई बालिका को उसने बताया था कि तुम्हारी मां मऊ गई है हम लोगों को भी वही बुलाया है बालिका दो भाई बहनों में बड़ी है अपहरणकर्ता राम रतन विश्वकर्मा उसकी मां पूनम का फुफेरा भाई है थाना प्रभारी धनानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है अपहरणकर्ता युवक ने बालिका की मां द्वारा किए गए किसी अपमान का बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया था आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।