भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने दो दिवसीय वोटर आईडी कैंप का किया आयोजन

भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने दो दिवसीय वोटर आईडी कैंप का किया आयोजन

नोएडा। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने दो दिवसीय वोटर आईडी कैंप का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के निर्देशन में व सोशल मीडिया के जिला संयोजक शिवांश श्रीवास्तव 'सरजी' के नेतृत्व में सिविटेक समप्रीति से 77 व आम्रपाली प्रिंली एस्टेट से 76 में वोटर आईडी कैंप का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 300 नागरिकों ने अपने फॉर्म भरे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोशल मीडिया विभाग से जिला सह संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, रचना जैन, सुरेंद्र बिष्ट, पंकज त्रिपाठी, सुदर्शन, कुमार गौरव, अजय सिंघल, अनुज त्रिपाठी, पंकज पोरवाल, पुनीत शर्मा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।