दो रक़्तदान व एक नियरो थेरपी शिविर लक्ष्मी नारायण मंदिर के सौजन्य से लगाए गए
नोएडा। लक्ष्मी नारायण मंदिर के सौजन्य से व मंदिर समिति द्वारा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घआयु की कामना करते हुए, अमृत महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत, दो रक़्तदान व ऐक नियरो थेरपी शिविर लगाए गए।

जिसमें एक शिविर सेक्टर 73 में जिसमें नेत्रजाँच , ईएनटी जाँच, हृदय रोग उपचार, महिला बीमारी जाँच, इत्यादि का भी प्रबंध नॉएडा के प्रतिशिष्टित हॉस्पिटल द्वारा किया गया था जैसे कि पीजीआईफ़ॉर चाइल्ड , आईकैएर, फ़ेलीकस, यथार्थ आदि का रहा।
दूसरा रक्त दान शिविर सेक्टर 22 में रोटरी ब्लड बैंक की वातानुकूलित बस में लगाया गया।

शिविर लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में भी एक शिविर में नियरो थेरपी का लगाया गया, जिसमें निवासियों के घुटनों, सिरदर्द , कमर दर्द, सर्वाइकल, माईग्रेन , कंधा दर्द आदि का उपचार हुआ।
इन तीनों शिविर में लगभग 300-350 लोगों ने रक्त दान के साथ अपने स्वस्थ रहने के लिए अपना अपना उपचार कराया।


