सफाई कर्मचारियों को डॉक्टर क्लीन की उपाधि से किया सम्मानित

सफाई कर्मचारियों को डॉक्टर क्लीन की उपाधि से किया सम्मानित

नोएडा।PNI News। गांधी जयंती के उपलक्ष में नोएडा एसोसिएशन सेक्टर 9 ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ,अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 9 में एक वृक्षारोपण का समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हितेश्वर नाथ महाराज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण का गर्ग एवं नोएडा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गोयल, महासचिव मुकेश गर्ग एवं संस्था के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हितेश्वर नाथ महाराज ने समाज को संदेश दिया सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम एवं उन्होंने देश में हिंदुओं ,व्यापारी वर्ग और वैश्य समाज के योगदान के विषय पर चर्चा की गईl इसके साथ सेक्टर 9 में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता सुनील गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई के महत्व का वर्णन किया एवं सफाई कर्मचारियों को डॉक्टर क्लीन की उपाधि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर नोएडा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गोयल ने बोलते हुए जन जीवन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर को बताया तथा उन्होंने कहा करोना कॉल जैसी परिस्थिति में जीवन एकमात्र औषधि वृक्षों के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर नोएडा एसोसिएशन सेक्टर 9 के सभी व्यापारी गण, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के संगठन महामंत्री सुधीर पोरवाल ,राजकुमार अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, कपिल आहूजा, विमल गोयल दिनेश तिवारी एवं भारी संख्या में व्यापारी गण, वैश्य समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।