अवैध तमंचा, कारतूस,व चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
गाजीपुर बिरनो, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व थानाध्यक्ष संतोष कुमार के कुशल निर्देशन पर बिरनो उप निरीक्षक शिव कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर अपने पुलिस बल के द्वारा लीलापुर भङसर तालाब के पास से एक महिला व एक पुरुष अपराधी को गिरफ्तार किया ।मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना के उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अपराधी किस्म के एक पुरूष व एक महिला लिलापुर भङसर तालाब के पास खङे है ।
पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पंकज पासी पुत्र बिरजू पासी उम्र 19 ग्राम नोनरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर,व रानी कुमारी पुत्री उम्र 18 ग्राम धहरूआ थाना मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया ।पकङे गए बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा वह एक अदद जिंदा कारतूस के साथ चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बदमाशों के अपराधिक प्रवृति वालों के खिलाफ यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की टीम में
उप निरीक्षक ,शिव कुमार यादव, कांस्टेबल आशिक अली
कांस्टेबल राहुल यादव
कांस्टेबल जितेंद्र पाल
महिला आरक्षी रिचा मौर्या रही।


