नोएडा महानगर महिला मोर्चा द्वारा किया गया महिला सम्मेलन
नोएडा। कैलाश सभागार सेक्टर - 27 में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गीता शाक्य राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे सभी बहनों से आग्रह किया कि आप सभी लोगों से जाकर मिले और अपील करें कि 26अप्रैल को सभी लोग बाहर निकाले और मतदान अवश्य करें। जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी ने हमारा सपना साकार किया उसी प्रकार हमें भी उनका हाथ मजबूत करना है।
गीता शाक्य ने कहा महिलाओं कि कोई जाति नहीं होती उनको बस आगे बढ़ाना है जो कार्य हमारे प्रधानमंत्री जीने किया। गीता जी ने आग्रह किया आप सभी को हर बूथ पर जाना है और निवेदन करना है कि सभी वोट करने के लिए घर से बाहर निकाले जितना जरूरी है तिसरी बार प्रधानमंत्री को लाना है उतना ही जरूरी डा. महेश शर्मा जी को लाना
डॉ उमा शर्मा धर्मपत्नी डॉक्टर महेश शर्मा मीनाक्षी भराला विधानसभा प्रभारी नोएडा महानगर महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी गणेश जाटव, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, सुचित्रा कक्कड़ सोशल मीडिया प्रमुख उत्तर प्रदेश, डा.उदित त्यागी, प्रज्ञा पाठक शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला उपाध्यक्ष गिरिजा सिंह, निवर्तमान उपाध्यक्ष पूनम सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में नोएडा महानगर के गणमान्य महिलाएं एवं अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए समर्पित और कार्यरत महिलाओं को सादर आमंत्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में नोएडा महानगर जिला पदाधिकारी में महामंत्री शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता ,शारदा सिंघल, दीपाली दीक्षित, नीता बाजपेई, रेखा सिंह, ममता तिवारी, रेनू बाला शर्मा, छाया राय, सोनिका अत्रि, शारदा पुष्प, मोनिका चौहान, उषा यादव, आरती कोचर,के साथ मंडल अध्यक्ष ममता सिंह सांइमा चौधरी पूनम सिंह किरण कुशवाहा, आरती राय,ज्योति सक्सेना, उषा किशोर,आशा पोद्दार और उनके साथ मंडल की सम्पूर्ण टीम उपस्थित रही।
डा. उमा शर्मा ने सभी बहनों से आग्रह किया कि आप सभी लोग जनता के पास जाएं और सभी से अनुरोध करें आप सभी पहले देश और राष्ट्रहित में वोट करें उसके बाद जलपान ग्रहण करें।


