उ प्र सिंधी अकादमी का नोएडा में पहला सिंधी सुर-साहित्य कार्यक्रम
नोएडा। सेक्टर 74 स्तिथ केपटाउन क्लब में सिंधी अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार सिंधी सुर-साहित्य में नई पीढ़ी की भूमिका कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सिंधू सभा उ प्र के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम बुध नगर के जीएसटी कमिश्नर संदीप भागिया , न्यूज़ 18 चैनल के प्रबंध संपादक किशोर अजवानी, एनसीपीएसएल के पूर्व निदेशक प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी, एनसीपीएसएल के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया, सिंधी अकादमी उ.प्र. के निर्देशक अभिषेक कुमार अखिल एवं भारतीय सिंधू सभा उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष आईआईटियन नरेश कुमार जोतवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए समाज के 10 वर्ष से 20 वर्ष के विद्यार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया।

इन सभी प्रख्यात वक्ताओं ने प्रथम सत्र में अपने अपने अनुभवों के आधार पर उपस्थित नई पीढ़ी को सिंधी समाज के गौरवमयी इतिहास, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आने वाले भविष्य के 2047 के विकसित भारत के विज़न में अपने करियर में नई नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र को हीरल कवलानी, पूजा रावलनी, एना द्वारा संचालित करते हुए विद्यार्थियों का पर्यवेक्षकों की निगरानी में सिन्धियत के बारे में उनकी जानकारी को परखने हेतु लिखित एवं मौखिक इम्तेहान लिया और पुरस्कृत किया।
सभी बच्चों को अकादमी निर्देशक द्वारा मानदेय, गिफ्ट और ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
अखिल ने अकादमी के अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देशन में आगे भी समाज में ऐसे ज्ञान वर्धक कार्यक्रम आयोजित करवाने की बात कही और कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विजय इसरानी, मनीषा इसरानी, महेश हिंगोरानी, हरीश खिलवानी, अशोक मलकानी, पूजा सुनीत रावलनी, ललित बिजलानी, विक्रमजीत शर्मा, रश्मि लालवानी, रिद्धि कल्याणी, संगीता रामरख्यानी, चंपा देवनानी, घनश्याम देवनानी, प्रेमप्रकाश, शंकर लाल कालरा, दीपक गुरनानी सहित कई लोगों ने भाग लिया।


