स्वदेशी जागरण मंच ने किया अक्षत वितरण का कार्य
स्वदेशी जागरण मंच ने किया अक्षत वितरण का कार्य, राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयोजन में संघ के सभी अनुसंग्ठनिक संगठनों द्वारा बड़ी तत्परता से निभा ई जा रही है।

इसी क्रम में स्वदेशी जागरण मंच नोएडा महानगर द्वारा ग्राम बरौला के नत्थू कॉलोनी में अक्षत वितरण का कार्य बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जिला सह संयोजक श्रीमती मनोज शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया इस दौरान विशेष रूप से भाजपा उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला द्वारा प्रत्येक घर तक संदेश एवम अक्षत पहुंचाए गए इस दौरान भागवत परासर, आरती कवि मीनाक्षी उपाध्याय राजकुमारी वंदना शर्मा तारकेश्वरी, सीमा पटेल कुलदीप सिंह रमेश पटेल महेश चौहान शिवकुमार वीना नेगी सारिका रजनी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे


