कला भारती फाउंडेशन की अनोखी पहल, निर्धन बच्चों के बीच मनाया ब्रांड अंबेडकर एना सोनी का जन्मदिन
नोएडा।PNI News। सेक्टर 16 स्थित शिवनगरी बस्ती में 60 निर्धन बच्चों के साथ कला भारती फाउंडेशन ने अपनी ब्रांड एंबेसडर एना सोनी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। बता दें की ये 60 गरीब बच्चे नोएडा में रेहड़ी पटरी और मजदूरों के है और इन बच्चों के लिए चल रहे स्कूल "अपना स्कूल" के छात्र हैं। अपना स्कूल की संचालिका ऋतु सिन्हा ने बताया की काफी अभावग्रस्त तरीके से ये स्कूल चल रहे हैं। यहां इन बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने के बाद नोएडा के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में दाखिला मिल जाता है।

इस मौके पर संचालिका ऋतु सिन्हा ने बताया की इन बच्चों का स्कूल क्लास तीन बजे से हर रोज लगता है।
कला भारती फाउंडेशन के संस्थापक सुशील भारती ने कहा की " समाज के अधिकांश परिवार अगर अपने बच्चों का जन्मदिन ऐसे बच्चों के साथ मनाए तो समाज में समानता और करुणा का भाव पैदा होगा" और इन बच्चों पर भी समाज की निगाह पड़ेगी।
संस्था की अध्यक्षा ममता सोनी ने कहा की "इन बच्चों की आंखों में खुशी देखकर बहुत अच्छा लगता है" कला भारती संस्था इस संदेश को जन जन तक पहुंचाएगी की पांच सितारा होटल में तो अपना जन्मदिन अवश्य मनाएं लेकिन इन्हें भी ना भूलें।


