नोएडा में Six Sigma IAS कोचिंग एकेडमी का हुआ शुभारंभ
नोएडा। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में Six Sigma IAS कोचिंग एकेडमी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह एकेडमी सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के समीप, सेक्टर-2 में स्थित है, जिससे छात्रों के लिए यहाँ पहुंचना आसान होगा।
इस एकेडमी की स्थापना सेवानिवृत्त IAS अधिकारियों के एक समूह द्वारा की गई है| इसकी संस्थापक डॉ शिखा दरबारी ने बताया कि Six Sigma का उद्देश्य अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की प्रभावी और परिणाम-केंद्रित तैयारी कराना है। संस्थान में आधुनिक सिटिंग अरेंजमेंट के साथ-साथ ऑनलाइन लाइव क्लासेज़ की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इससे लाभान्वित हो सकें।
Dream, Dare एंड Deliver के मिशन के साथ ये संस्थान IAS परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कराने के लिए केवल पारंपरिक अध्ययन ही नहीं बल्कि एक सुव्यवस्थित और तकनीकी दृष्टिकोण से दिशा निर्देश देता है जिसमें ex civil servants खुद शामिल है । “Six Sigma IAS” का मानना है कि सही रणनीति, समकालीन परीक्षा पैटर्न की समझ और विषयों की तकनीकी तैयारी के माध्यम से ही अभ्यर्थियों की क्षमता को निखारकर उन्हें सफलता दिलाई जा सकती है।
एकेडमी ने अपने प्लेटफॉर्म पर अनुभवी और परिणाम-उन्मुख शिक्षकों को जोड़ा है, जो प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उन्हें पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखते हैं।
शुभारंभ अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के संस्थापकों, शिक्षकों और शुरुआती छात्रों ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर एकेडमी का औपचारिक उद्घाटन किया गया।


