फैशन एवं अपैरल सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की मांग को पूरा करेगा एटीडीसी : ललित ठुकराल

फैशन एवं अपैरल सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की मांग को पूरा करेगा एटीडीसी : ललित ठुकराल

नोएडा।  अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर सेक्टर-24 में “ग्रेट करियर्स बिगिन हियर” थीम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षा एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज पंकज निर्वान विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को स्किल आधारित शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं उन्होंने एटीडीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जबकि एईपीसी के नॉर्दर्न रीजनल हेड एवं एटीडीसी-नोएडा के कन्वीनर ललित ठुकराल ने युवाओं को फैशन एवं अपैरल इंडस्ट्री में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने एटीडीसी द्वारा संचालित विभिन्न प्रोफेशनल एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एटीडीसी में वर्तमान सत्र के लिए कई रोजगारपरक एवं इंडस्ट्री आधारित कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं।

जिसमें प्रमुख कोर्सेज में बीवॉक अपेरल मैन्युफैक्चरिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप, बीवॉक फैशन डिजाइन एंड रिटेल, अपेरल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी तथा फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। उन्होंने बताया ये सभी कोर्स इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा ये छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट में सहायता प्रदान करते हैं। 

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि एटीडीसी का उद्देश्य युवाओं को “स्किल टू एम्प्लॉयमेंट” मॉडल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि फैशन एवं अपैरल सेक्टर में लगातार बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रशिक्षित युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसमें एटीडीसी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में विकसित हो रहे अपैरल क्लस्टर के लिए लगभग 2 लाख प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता होगी। इस मांग को पूरा करने के लिए एटीडीसी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जेवर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। 

इस अवसर पर एटीडीसी के डीजी एवं सीईओ डॉ०रूपक वशिष्ठ ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए आने वाले समय में एटीडीसी द्वारा कई नए स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 

इस दौरान विशेष अतिथि डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज पंकज निर्वान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत टूलकिट वितरण योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित कुल 6125 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जबकि वीएसएसवाई के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश में कुल 14000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। 

कार्यक्रम में एटीडीसी के नीरज प्रकाश, अश्विनी आनंद,  राज कुमार, रोशन वैद्य, डॉ०गुरप्रीत कौर, डॉ०नीरा चंद्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं लोकल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।