श्रीमद् भागवत कथा का शुरुआत भव्य कलशपूजन यात्रा के साथ हुआ
पाकेट 7 सेक्टर 82 में श्रीमद् भागवत कथा प्रशिद्ध कथा वाचक श्री पुष्कर क्रिष्ण महारज के मुखारविंद से शुरू हुआ। कथा शुरू होने से पहले लगभग 108 महिलाओं के द्वारा भव्य कलश शौभा यात्रा निकाला गया ।
कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा महात्म, अमर कथा और शुकदेव जन्म का वर्णन हुआ। कलश यात्रा समापन के बाद कथा आयोजक टीम के सदस्य सपा नेता पंकज झा ने बताया कि संत, महात्माओं के आगमन मात्र से ही जगह पवित्र हो जाता है लेकिन कथा वाचक पुष्कर जी महाराज और आचार्य श्रीकांत पांडेय के मुखारविंद से कथा सुनते समय लगता है साक्षात भगवान का रुप अगल बगल में विराजमान हो गये है। पाकेट 7 की धरती अगले सात दिन तक ब्रज बन जायेगा। कथा का आयोजन समस्त पाकेट 7 के सहयोग से हो रहा है।
मुख्य रूप से नंन्द किशोर सोलंकी, अमितेश सिंह, अरूण वास्तव, शैलेश द्विवेदी, गुरमैल सिंह, रतन भारद्वाज, मनोज झा, अमरेश झा, नागेश, राकेश, प्रदीप तोमर, प्रमोद वास्तव, अरूण गौर, नीरज शर्मा, गौतम, कोमल यादव, रमेश गुप्ता, रंजीत पटेल और पाकेटवाशी उपस्थित थे।


