SDRK मानव अधिकार फाउंडेशन खोड़ा ने छोटे बच्चों के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
खोड़ा/ गाजियाबाद। SDRK मानव अधिकार फाउंडेशन खोड़ा ने छोटे बच्चों के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस जिसमें मन्त्री कैप्टन विकास गुप्ता ने पहुँच कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
संस्थापक राहुल गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था सदैव बच्चों की मदद करती है जिसमे उन बच्चों को शिक्षा कपड़े आदि की व्यवस्था करती है एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहती है।
सचिव अवधेश राणा ने मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता को उनकी उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया
अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता एवं संगीता पाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया साथ ही सदस्य एडवोकेट महेश प्रजापति, डॉ.बिट्टू, विजय, विकास गुप्ता, सूरज, रणजीत वर्मा, शिवम पांडे, अनुपम भगत, जितेंद्र, धर्मेन्द्र साह, पिंटू कुमार, सूरज गुप्ता , चित्रांशु कुमार, दिनेश अन्य समस्त सदस्य मौजूद रहे।


