सेक्टर 116 को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

सेक्टर 116 को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

नोएडा। प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के सयुंक्त तत्वावधान में सेक्टर में सफाईगिरी अभियान चलाया गया। जिसमें बढ़ी संख्या में प्राधिकरण अधिकारी कर्मचारियों के साथ 2 निवासियो ने भाग लिया। 

आरडब्ल्यूए महासचिव विक्रांत चौधरी ने बताया कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समझ निम्न मांगों को रखा - 
सेक्टर की आंतरिक सड़को पर गति अवरोधक बनाये जाए।        साइन बोर्ड लगाए जाएं। 
पानी का टीडीएस बहुत अधिक है जो पीने योग्य नही है पीने योग्य जल की सप्लाई की जाय। 
ग्रीनबेल्ट की बाहरी दीवार की ऊँचाई बढाने व तार फेंसिंग हेतु दर्जनो बार अनुरोध किया गया किंतु अभी तक कार्य नही हुवा इससे बाहर से असमाजिक तत्व ओपन जिम, पार्क व सेक्टर में घुस जाते है। 
पेड़ो की छटाई की जाय पार्को की घास आदि की देखभाल की जाय। 
मच्छरों के प्रकोप बहुत ज्यादा है फॉगिंग, कीटनाशक का छिड़काव किया जाय। 
सीवर लाइन का कनेक्शन किया जाए अधिकांश जगह सीवर लाइन बन्द है। 

प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा उक्त मांगो पर शीघ्र कार्यवाही का अस्वासन दिया। अंत मे सभी को सेक्टर और शहर को स्वच्छ बनाये जाने की शपथ दिलाई गई। प्राधिकरण की तरफ से वरिष्ठ प्रवन्धक आरके शर्मा, ए के जैन, गौरव बंसल, अवर अभियंता बद्रीश, राजीव यादव व आरडब्ल्यूए की तरफ से अध्यक्ष ब्रहमपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।