सेना के शौर्य एवं पराक्रम को हमारा नमन - सोमगिरि
नोएडा सेक्टर 12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों द्वारा भारतीय सेना के अदम्य, साहस, शौर्य के प्रत्यक्ष प्रमाण "ऑपरेशन सिंदूर" की अभूतपूर्व सफलता का उत्सव सामूहिक रूप से समाज में मनाने के लिए एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।

यात्रा का आवाहन व नेतृत्व विद्यालय प्रधानाचार्य सोमगिरि ने किया उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य एवं पराक्रम को हमारा नमन, इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय की सभी बहनों, आचार्य बंधु व बहनों ने भाग लिया। यात्रा विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न सेक्टरों से होकर निकली तो कॉलोनी वासियों ने बालिकाओं के इस सकारात्मक कदम को सराहा तथा सभी ने जोरदार तालियों और पुष्प-वर्षा से बच्चों का स्वागत किया और उत्साह बढ़ाया।


