भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर युवा क्रांति सेना ने गोद लिए तीन बच्चे

भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर युवा क्रांति सेना ने गोद लिए तीन बच्चे

नोएडा।PNI News। युवा क्रांति सेना के द्वारा बलिदान दिवस के अवसर पर सेक्टर 20 स्थित गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
वार्ता के दौरान सेना के अध्यक्ष अध्यक्ष रोहित यादव ने भारत सरकार से तीनों शहीदों को सरकारी दस्तावेजों में शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की और इस मुहिम की आगे की रूप रेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर सेना के संस्थापक अविनाश सिंह के नेतृत्व में सेना के द्वारा निठारी गांव के तीन गरीब और शिक्षा से वंचित बच्चे आराध्य, सुंदरम और हिमांशु को पौधे भेट करके गोद भी लिया गया जिसका उद्देश्य अपने देश को सुशिक्षित और सशक्त करके शहीदों के सपनों को साकार करना है। इन बच्चो को सेना के द्वारा शिक्षा और खेल के छेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा और इन्हे आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

इस वार्ता का संचालन कर रहे डीडीआरडब्ल्यू ए के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश को एक जुट होकर इन्हे शहीद का दर्जा दिलवाने की लड़ाई लड़नी होगी और सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील कि कि वह युवा क्रांति सेना के साथ शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित करके देश को सशक्त और समर्थ करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, सुशील शर्मा, अभिषेक यादव, अर्जुन गौतम, बहादुर यादव, सोनू यादव, सुधीर राय आदि मौजूद थे।