नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बैठक सम्पन्न 

नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बैठक सम्पन्न 

   गाज़ीपुर कासिमाबाद नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक सोमवार की देर शाम कासिमाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई थी । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ कासिमाबाद तहसील के अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर बृहद चर्चा की गई । बैठक में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने संतोष गुप्ता निवासी बहादुरगंज को तहसील अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तहसील की पूरी कमेटी नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष अनिल सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे की अनुमति लेने के बाद मनोनीत करेंगे । इस अवसर पर सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज सबसे विषम परिस्थिति में पत्रकार और मीडिया से जुड़े लोग है । आज हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्न लग गया है । ऐसी विषम परिस्थिति में हम सभी को संगठित होकर काम करना होगा । नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जो पद मुझे अपने लोगों ने दिया है ।इसका सम्मान का ख्याल हमेशा रखूंगा । किसी भी साथी के ऊपर कोई तकलीफ या परेशानी आती है तो सर्वप्रथम मैं खड़ा मिलूंगा ।

 कहा कि संगठन और सदस्यों के लिए निस्वार्थ भाव से मान सम्मान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। सदस्यों का मान-सम्मान मेरा मान सम्मान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अजय सेठ और संचालन जफर अकील ने किया । इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक राय, तौहीद अब्बासी, संतोष गुप्ता ,राजू खान, विनय ठाकुर, गोपाल जी पांडेय , विमलेश तिवारी,उमेश जायसवाल, चंदन गुप्ता, मो आसिफ, मो रिजवान आदि शामिल रहे ।