राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न

गाजीपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक परिषद कार्यालय पर संपन्न हुआ जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव कहा कि जिलाधिकारी गाजीपुर का ध्यान आकर्षित कराना है, कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 1393 दिनांक 17 जून 2022 द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त मुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि जनपद स्तरीय कार्मिकों का 3 वर्ष पर पटल परिवर्तन व क्षेत्र परिवर्तन यथासंभव उसी विकासखंड में हस्तांतरित किया जाए,केवल प्रशासनिक कारणों से ही अन्य विकास खंडों में किसी कर्मचारी को भेजा जा सकता है,किंतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर द्वारा शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी अपने आपको और असहज महसूस कर रहे हैं, इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी गाजीपुर द्वारा भी निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या सी, 310 दिनांक 16:6:2022 द्वारा प्रदेश के सारे जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है ,कि 3 वर्ष पर पटल परिवर्तन व क्षेत्र परिवर्तन के बदला जाए ,किंतु जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने मनमानी ढंग से विकास खंडों को परिवर्तित किया जा रहा है जो सरासर गलत है, और उपरोक्त शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे महिला कर्मचारियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा,उक्त बैठक में अरविंद नाथ राय अरविंद कुमार सिंह एस0पी0 गिरी बालेंद्र त्रिपाठी राकेश पांडे आलोक राय, अखिलेश सिंह देवेन्द्र मुन्नालाल अभय सिंह ओम प्रकाश यादव अजीत विजेता बृजेश राजेश रवि प्रकाश विनोद पांडे अनिल विकास मनोज आदि अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव संचालन ओंकार नाथ पांडे ने कियाl