राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुईं मॉडर्न स्कूल नोएडा की प्रीति सरस्वत
चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 समारोह में देशभर के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मॉडर्न स्कूल, नोएडा की PGT इंग्लिश शिक्षिका प्रीति सरस्वत को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, पूर्व लोकसभा सांसद (राजस्थान) थे। विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र सिंह (आई.पी.एस.), पूर्व डी.जी.पी. पंजाब, डॉ. वी. के. शर्मा, पूर्व डी.आई., मोहम्मद आरिफ, वाइस चांसलर, अमेटी विश्वविद्यालय, पंजाब तथा पाई संस्था के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे। इन गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में देशभर से आए प्रतिष्ठित निदेशक, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
इस समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। प्रीति सरस्वत को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय प्रबंधन, सहकर्मी एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर है।
शिक्षा जगत के लिए भी यह गौरव का क्षण रहा, क्योंकि जिले के अन्य शिक्षकों को भी इस मंच पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


