राष्ट्रीय युवा दिवस पर एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों हेतु रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों हेतु रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन

छात्रों ने लगाई दौड़ और किये योग आसन

शिक्षा मंत्रालय के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देश पर स्वामी विवेकानंद की जंयती पर आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्रों में स्वदेशी मूल्यों और आत्मनिर्भरता के गुणो को विकसित करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘रन फॉर स्वदेशी‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के 600 से अधिक छात्रों ने दौड़ लगाई। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल और एमिटी विश्वविद्यालय के एजुकेशन डोमेन के प्रमुख डा एस के श्रीवास्तव ने झंडा फहरा कर दौड़ प्रारंभ किया  इस अवसर पर योग सत्र में छात्रों ने विभिन्न योग आसन किये।

 एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य उसके युवाओं पर आधारित होता है इसलिए युवा शक्ति को सही मागदर्शन देकर ही राष्ट्र निर्माण संभव है। आज स्वामी विवेकानंद की जंयती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है और एमिटी सदैव से युवा छात्रों को स्वदेशी मूल्यों को अपनाने, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता है। छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, समूह कार्य करने, अनुशासन के साथ सदैव प्रसन्नचित रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। डा शुक्ला ने कहा कि एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान सदैव छात्रों को सफल, प्रसन्नचित, समाज के प्रति कार्यो का निवृहन्न करने वाले युवा के रूप में स्थापित करना चाहते है जिससे देश शीघ्र ही विकसित भारत लक्ष्य को हासिल कर सके।

 इस अवसर पर छात्रों ने स्वदेशी अपनाने के महत्व को समझते हुए ‘‘रन फॉर स्वदेशी’’ के अंर्तगत एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 2 किमी की दौड़ लगाई। इस कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय की डा लक्ष्मी अहूजा, डा राजेश धौता, डा संजय सिंह, डा अजित और डा उमेश भी उपस्थित थे।