पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन के कार्यालय का  हुआ शुभारंभ

पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन के कार्यालय का  हुआ शुभारंभ

नोएडा। पत्रकार जनसेवा फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ सेक्टर 53 स्थित साई एन्कलेव मै किया गया है जिसमे मुख्य अथिति के रूप में सजंय भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष संपूर्ण जन कल्याण समिति, विशाल तोमर अध्यक्ष पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन संपादक दैनिक कंट्रोल इंडिया समाचार पत्र , एस के सिंह महासचिव पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन आई डी शर्मा  कोषाध्यक्ष पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन , एम सस तोमर  सदस्य, पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन, प्रेम बाबा सदस्य पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन , प्रभाकर दुबे  जिला अध्यक्ष गौतम बुद्धनगर, पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन, आर बी सिंह यादव संपादक कनक टाइम समाचार पत्र, सचिन यादव  राजेश गुप्ता सदस्य पत्रकार जनसेवा फाउन्डेशन, देवनाथ मिश्रा रिपोटर दैनिक हालात समाचार पत्र, संजय जैन  सदस्य संपूर्ण जन कल्याण समिति दीपक भाटी  सदस्य संपूर्ण जनकल्पाण समिति धीरेन्द्र अवाना व्यूरो दुर्गम खबर व जिला अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन , शीतल प्रजापति रिपोटर सपूर्ण आवाज, डाँ अनुप कुमार, डॉ प्रमोद सागर, राममहेश, मिंकू सिंह अभिनाश सिंह, प्रफुल पांडेय वरिष्ठ समाजसेवियों का आगमन हुआ इस मौके पर पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल तोमर ने सभी पत्रकार साथियों व समाजसेवियो  का फूल मालाओं व पटका पहनाकर  सम्मान किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल तोमर ने सभी साथियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन के उद्देश्य सिर्फ गरीब व समाज के पिछले लोगो को न्याय दिलाना। जनपद के सभी पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना । जिससे कि कभी भविष्य में कोई बीमारी या कोई  दुर्घटना होती है तो हमारा पत्रकार साथी किसी भी अस्पताल में जा कर इलाज करा सके। पैसे के आभाव मैं किसी पत्रकार बंधु का इलाज ना रुके।

इसी क्रम में प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करना। उनको उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना। जब जनता जागरूक होगी तो ही एक अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है।