31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा 'नुआखाई' (Harvest Festival) महापर्व
नोएडा। सेक्टर 44 स्थित होटल आरके पैलेस में 31 अगस्त को ‘नुआखाई’ (Harvest Festival) महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
तिहार परिवार नोएडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के रहने वाले ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी शामिल होते हैँ। महिलाएं और नवयुवक उत्साह से भरे होते हैँ। अपनी माटी, अपना संस्कार और अपनी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य व गायन आदि में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग भी लेते हैँ। उनकी रोचक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह जाता है। इस अवसर पर तिहार परिवार की ओर से कई शिक्षाविद्, पत्रकार, कवि व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाता है।

इस बार कार्यक्रम में दिल्ली के मिलन परिवार, पुशपूर्णी दल, दिल्ली नारी कल्याण समिति, अक्षय कुमार सामल (कलिंग भारती फाउंडेशन चेयरमैन), डीजीपी आईपीएस डॉ संजीब कुमार पटजोशी, मनोज कटवारिया आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

तिहार परिवार नोएडा के अध्यक्ष खीर मोहन अदाबर ने बताए है कि ‘नुआखाई’ पर्व के दिन घरों में और सामूहिक रूप से ‘नवान्नभोज’ (नए अन्न का भोज) आयोजित किया जाता है, जिसमें पहले देवी-देवताओं को भोग अर्पित किया जाता है, फिर सभी लोग एकसाथ मिलकर भोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस महापर्व का उद्देश्य सामाजिक बंधनों को मजबूत करना और पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक नृत्यों की धूम से पालन होता है। साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक देखने को भी मिलता है।
कार्यक्रम के अमित प्रधान, नमिता, उर्मिला, समीक्षा, प्राची, मधु, बिजया, लक्ष्मी, राजेश, प्रभाकर, चिन्मय, पार्थ, शक्ति, रिकू, नरेंद्र, पिंकू अर्जुन, रामजनी, निकी, कबिता आदि विशेष सहयोगी हैं।


