प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण स्वर्गीय राम सुतार जी को नोएडा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण स्वर्गीय राम सुतार जी को नोएडा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा। नोएडा स्थित सेक्टर-19 में प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण स्वर्गीय राम सुतार जी के आवास पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सुपुत्र अनिल सुतार एवं उनके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।

इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने स्वर्गीय राम सुतार जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया । उन्होंने कहा कि राम सुतार जी भारतीय कला और संस्कृति के ऐसे महान शिल्पकार थे, जिन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, जो भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को समर्पित है, का निर्माण कर देश को गौरवान्वित किया।

उनकी कला केवल पत्थर और धातु तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें राष्ट्रभक्ति, समर्पण और भारतीय अस्मिता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। राम सुतार जी का योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर चंदगीराम यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी, महेश अवाना, ओमवीर अवाना, नीरज चौधरी, रवि यादव, बबलू यादव, गोपाल गौड, संजय गोयल, सुरेंद्र नाहटा, दिनेश कृष्नण, भगत भाटी, शिवांश श्रीवास्तव, तुषार गोयल, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे