सूरजपुर वैटलेण्ड एवं ओखला पक्षी विहार में इस वर्ष की थीम IT's time for wetland restoration के क्रम में नेचर एवं वर्ड फैस्टिवल का हुआ आयोजन

सूरजपुर वैटलेण्ड एवं ओखला पक्षी विहार में इस वर्ष की थीम IT's time for wetland restoration के क्रम में नेचर एवं वर्ड फैस्टिवल का हुआ आयोजन

नोएडा। वन्य जीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व वैटलेण्ड दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत सूरजपुर वैटलेण्ड एवं ओखला पक्षी विहार में इस वर्ष की थीम "IT's time for wetland restoration" के क्रम में नेचर एवं वर्ड फैस्टिवल का आयोजन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, गौतमबुद्धनगर, जिलाधकारी सुहास एल. वाई., गौतमबुद्धनगर, प्रवीन कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी उoप्रo प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा, राधेश्याम, क्षेत्रीय अधिकारी उoप्रo प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा, आनन्द मोहन डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टीकल्चर नोएडा विकास प्राधिकरण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

उपस्थित वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि वर्तमान में किस प्रकार से वैटलेण्ड को बहाल किया जा सकें, ताकि आर्द्र भूमियों में तेजी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके और उन्हें संरक्षित और बहाल करने के कार्यो का प्रोत्साहित किया जा सकें, चूँकि वैटलेण्ड वाटर सेड की परिस्थितिकी में एक अभी भूमिका निभाते है, जो खाद्य वेव का आधार बनाते है, तथा अनेको प्रजातियो को भोजन प्रदान करते है साथ ही आर्द्र भूमि कार्बन को अपने पादप समुदायों व मिट्टी के अन्दर कार्बन डाई आक्साईड के रुप में वातावरण में छोड़ने के बजाय संग्रहित करती है।

आर्द्र भूमि भोजन, औषधियो के अनुवांशिक संसाधनों और जल विद्युत के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह पर्यटक और लोगो के सास्कृतिक संरक्षण एवं आध्यात्मिकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

कार्यक्रम के अन्त में प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियो / कर्मचारियो, एनसीसी कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें तथा जन सामान्य का धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम समाप्त किया गया।

सूरजपुर वैटलेण्ड एवं ओखला पक्षी विहार में इस वर्ष की थीम IT's time for wetland restoration के क्रम में नेचर एवं वर्ड फैस्टिवल का हुआ आयोजन