केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के सदस्यो ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ व एसीईओ से की भेंट

केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के सदस्यो ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ व एसीईओ से की भेंट

नोएडा। केयरिंग एसोसिएशन इंडिया की नोएडा इकाई ने नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एमव एसीईओ वंदना त्रिपाठी से संस्था के आगामी कार्यक्रमों हेतु भेंट की।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव ने संस्था के होने जा रहे हैं पर्यावरण संग्रह अभियान के अंतर्गत नोएडा प्राधिकरण से सहयोग मांगा। संस्था अगले महीने से प्लांट एडॉप्शन को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है, जिसके लिए आज इस भेंट वार्ता में प्राधिकारण को अवगत कारवा जरुरी सहयोग हेतु पत्र दिया गया। इसके साथ ही संस्था स्कूल व कॉलेजों में भी जागरूकता शिविर भी आयोजित करेगी।

भेंट करने के बाद केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नोएडा के संयोजक श्री पंकज त्रिपाठी व कार्यकारिणी सदस्य श्री लोकेश काजी ने दोनों अधिकारियो के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।