क्राइम ब्रांच से सेवानिवृत्त सुभाष सिंह का क्षेत्रवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
गाजीपुर - मरदह ब्लाक अंतर्गत बीरबलपुर ग्राम सभा में बीते नए वर्ष पर क्राइम ब्रांच से सेवानिवृत्त हुए , सुभाष सिंह को अपने पैतृक गांव पहुंचने पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने स्वागत करने के लिए तांता लगा रहा ।तथा जब अपने गांव के बरमाईन माई स्थान पर पहुंचते ही क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।जिससे सेवानिवृत्त हुए , सुभाष सिंह ने अपने क्षेत्रवासियों सहित शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए , घर बुलाकर जलपान कराया । तथा एक नए अंदाज में घर पहुंचते ही अपने परिजनों के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया । इस स्वागत सम्मान के दौरान (पूर्व ब्लाक प्रमुख) दीनानाथ सिंह ने कहा कि मैं ऐसे कर्मठ सुभाष सिंह को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि जो अपने परिवार को संयोकर रखने वाले व्यक्ति हैं । तथा यह अपने नौकरी को 42 वर्ष 3 माह के कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं । जिनको मैं तहे दिल से आशीर्वाद देता हूं । इस सम्मान समारोह में मौजूद सुरेश सिंह , सुरेंद्र सिंह , संजय सिंह , जयसिंह सहित कपिलदेव सिंह , बृजेश सिंह , सर्वदेव सिंह , नरेंद्र सिंह , काशी यादव , अरुण यादव , उमाकांत यादव , प्रमोद यादव "अमीन साहब" , विजय राजभर , अवधू राजभर , सरजू सिंह , गुलाब गुप्ता , रामअवध राम , बैजनाथ राम , राधेश्याम गुप्ता , मंदेव प्रसाद , लक्ष्मण गुप्ता , सूर्यदेव ( प्रधान प्रतिनिधि) , (पूर्व प्रधान) साजिद खान , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू भैया सहित क्षेत्र के समस्त लोग मौजूद रहे ।


