खबर का हुआ असर, फिर बनी सड़क 

खबर का हुआ असर, फिर बनी सड़क 

गाज़ीपुर बिरनो -  पी एन आई न्यूज़ की खबर का हुआ असर पुनः एक बार फिर खराब सड़क को ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों की शिकायत के बाद बनाया गया। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेनोंबाध से गोपालपुर बल्लीपुर होते चककपिल तक लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क को घटिया निर्माण सामग्री लगाकर बना दिया गया था। निर्माण सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था ।ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क को सिर्फ गिट्टी बिछाकर तारकोल नहीं मिलाकर बना दिया गया है अभी सड़क को 1 सप्ताह भी बने नहीं हुआ और सड़क की गिट्टी इधर उधर बिखरने लगी थी। वहीं खबर छपने के 24 घंटे बाद ही ठेकेदार द्वारा खराब सड़क को तुरंत बनाया गया।सड़क बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई वही ठेकेदार वीरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि नई सड़क पर भारी वाहनों के मोड़ लेने के कारण 5 मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिसको पुनः ग्रामीणों की शिकायत के बाद बना दिया गया।