जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को मिला भारतीय गौरव सम्मान 2025

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को मिला भारतीय गौरव सम्मान 2025

भारतीय गौरव संघ द्वारा ‘भारतीय गौरव सम्मान 2025’ का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था सहित देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा,स्वास्थ्य,कला, समाजसेवा,राजनीति, न्यायपालिका,खेल,पत्रकारिता और व्यापार जगत—के लगभग 40 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रख्यात पूर्व आईएएस अधिकारी श्री ज्योति कलश और श्री प्रदीप मिश्रा ‘सरकार’ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ इंडिया) तथा योगगुरु श्री गोपाल कृष्ण योगी जी रहे।

कार्यक्रम में दिल्ली,मुंबई, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल राठौर ने कहा कि"भारतीय गौरव संघ ‘राष्ट्रीय प्रथम’ की भावना को लेकर देशभर के लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। हम विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्र की तरक्की में योगदान देने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। ‘भारतीय गौरव सम्मान 2025’ से सम्मानित हर व्यक्ति हमारे राष्ट्र की धरोहर है।

वही दीपांशु शर्मा(संस्थापक) ने कहा कि संस्था के लिए यह पल एक गौरव का क्षण है हमारी टीम का योगदान इसी प्रकार आगे भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में रहेगा।

इस अवसर पर हर्ष नंबरदार, अनमोल सहगल, उदयनाथ महाराज, मुख्तयार अंसारी, ध्रुव सिंह लाठी आदि उपस्थित रहे।