विश्व भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। तत्पश्चात विधालय के हेड बॉय अनमोल श्रीवास्तव और हेड गर्ल लक्षिता सक्सेना ने वक्तव्य दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विभागों द्वारा अलग अलग रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्री प्राइमरी,प्राइमरी, मिडिल और सीनियर विभाग द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों और नृत्यों को छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सबको प्रेरित किया और कहा कि हमें सबसे पहले एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए। हम सब इस आजादी के रक्षक हैं और इसकी शुरूआत स्वयं से करनी चाहिए। जीवन में सीखना आवश्यक है। जिंदगी हरपल हमको कुछ न कुछ सीखाती है। हमें सदा सीखने की इस प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए।


