गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रथम एलुमनी मीट में देश-विदेश से जुटे पूर्व छात्र
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर जताया गर्व
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन (GBUAA) की ओर से प्रथम एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शामिल हुए और लंबे समय बाद एक-दूसरे से मुलाकात कर विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में किया गया। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विश्वविद्यालय में बिताए अपने दिनों को याद किया।

कुलपति ने किया पूर्व छात्रों को संबोधित
कार्यक्रम को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं, हमें अपने छात्रों पर गर्व है, उनकी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की पहचान और प्रतिष्ठा को मजबूत करती हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय के साथ अपने जुड़ाव को बनाए रखने और संस्थान की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों एवं प्राध्यापकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, महासचिव सुनील शर्मा, उप महासचिव सुश्री गार्गी शर्मा और कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे वहीं विश्वविद्यालय के डॉ. अर्पित भारद्वाज, डॉ. विनय लिटोरिया, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. बरखा सिंघल, डॉ. सुभोजित बनर्जी और डॉ. राजू पाल सहित विभिन्न डीन एवं प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने की पहल
एलुमनी एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने और विश्वविद्यालय के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
“Reconnect. Relive. Reunite.” थीम पर आयोजित इस प्रथम एलुमनी मीट ने पूर्व छात्रों को एक-दूसरे से जुड़ने और विश्वविद्यालय के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का अवसर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच संपर्क मजबूत करना, उनके अनुभवों को साझा करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन और सहयोग के नए अवसर तैयार करना रहा।


