नगर पालिका बना नर्क पालिका, आवेदन कर बोले समाजवादी नेता

नगर पालिका बना नर्क पालिका, आवेदन कर बोले समाजवादी नेता

गाजीपुर होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र की कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन पत्र सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया।

आज गाजीपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह और अतीक अहमद राईनी ने अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया तथा सभासद पद के लिए भी तमाम कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन दिया। इस मौके पर डा॰ समीर सिंह ने कहा की कहने को भारतीय जनता पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 25 वर्षों से कब्जा है लेकिन वही यह 10 वर्षों से पति पत्नी का कब्जा है जो मात्र विकास के नाम पर नगरपालिका का विनाश कर रहे हैं और नगरपालिका को नरक पालिका बना चुके हैं अगर पार्टी प्रमुख द्वारा आशीर्वाद मिलेगा तो जनता के विश्वास पर नगर पालिका को एक बार फिर स्वच्छ नगरपालिका, सुंदर नगर पालिका बनाने का काम करेंगे। 

आज आवेदन देने के लिए दिनभर पार्टी कार्यालय समता भवन पर गहमागहमी रही।