ग्राम चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्राम चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर   बिरनो नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही शासन की ओर से एक नई योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के दरवाजे नहीं खटखटाने होंगे उनकी समस्याएं उनके ही ग्राम पंचायत में लगने वाली चौपाल में हल की जाएगी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की लगातार बड़े पैमाने पर पहुंचे शिकायतों को देखते हुए शासन ने अब ग्राम पंचायत चौपाल आयोजित करने का निर्देश जारी किया इसी क्रम में आज बिरनो विकासखंड के कोड़री गांव में ग्राम पंचायत पर ग्राम चौपाल का

आयोजन किया गया इस कार्यक्रम पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार व ग्राम पंचायत अधिकारी बेचन यादव के देखरेख में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया चौपाल के माध्यम से लोगों के समस्या का समाधान कराए गए इस दौरान ग्रामीणों से सरकारी योजना व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं की जानकारी देते हुए गहनता से जानकारी ली जिस पर ग्रामीण राशन आवास शौचालय पेंशन पोषाहार व अन्य सुविधा मिलने की भी बात कही डॉ संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही गांव में जन चौपाल का आयोजन किए जाने का आदेश दिया गया है शासन की ओर से पंचायतों में संचालित सभी योजना आवास पात्रता सूची वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन राशन कार्ड प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगनारायण यादव सचिव बेचन यादव डॉ संजय कुमार वर्मा कृषि विभाग से राहुल कुमार प्रदीप कुमार बीएमएम नंदलाल यादव पंचायत सहायक सुधाकर पांडे अजीत सिंह संतोष सिंह अनिल सिंह मुख्तार अहमद रामाधार राम सुदर्शन राम परशुराम के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे