प्रधानाध्यापिका सोनी गुप्ता के कारण बच्चों का भविष्य खतरे में
गाजीपुर बिरनो विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शेखपुर के प्रधानाध्यापिका की लगातार देर से विद्यालय आने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया जाता रहा है पर प्रधानाध्यापिका सोनी गुप्ता है कि अपने कार्यशैली में बदलाव लाने को तैयार नहीं है l शासनादेश के अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय खोले जाने की सूचना है इसी कड़ी में आज एक बार फिर ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया की टीम सुबह 8 बजे विद्यालय पहुंची और देखा कि धीरे धीरे अध्यापक गण का आना प्रारंभ हुआ 8:27 पर सहायक अध्यापिका फिरदौस खातून ने देर से आने का कारण बताते हुए कहा कि कुछ समस्याएं आ जाती हैं जिसके तत्पश्चात देर हो जाती है लेकिन ऐसा बार-बार नहीं होता है इस प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्त अध्यापक रामदुलार ,गंगासागर, मनसा यादव अपने नियमित समय पर विद्यालय पर उपस्थित मिले लेकिन चर्चा में रहने वाली प्रधानाध्यापिका सोनी गुप्ता सुबह 8:40 मिनट तक विद्यालय में नहीं पहुंच पाई थी लेकिन किसी दूसरे कर्मचारी द्वारा प्रधानाध्यापिका का कार्यालय खोल कर साफ-सफाई किया जा चुका था इस बाबत एक सहायक अध्यापक ने बताया कि विलंब होने का कारण या किसी प्रकार की जानकारी हमें नहीं है लेकिन आपको बताते चलें कि बीते वर्ष भी प्रधानाध्यापिका सोनी गुप्ता का भी यही रवैया रहा है। बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना प्रधानाध्यापिका के मनोबल को बढ़ावा देता है आलम यह है कि प्रधानाध्यापिका के तर्ज पर ही बच्चे भी विद्यालय आने में अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं कक्षा 5 में 22 बच्चों का नाम दर्ज है लेकिन मात्र 8 बच्चे मौजूद रहे वैसे ही कक्षा 1 में 20 बच्चों की जगह पर मात्र 7 कक्षा चार में 19 बच्चों की जगह मात्र 7 कक्षा 6 में 27 बच्चों की जगह मात्र आठ बच्चे ही शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय परिसर में मौजूद मिले नियुक्त सहायक अध्यापक सुदेशवर राम ने बताया की अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षा को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं है घरेलू काम नाते रिश्तेदारी में ही व्यस्त रहने के कारण बच्चे विद्यालय आने में असमर्थता जाहिर करते हैं । इस बाबत प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दुबे से संपर्क साधा गया तो उन्होने बताया यह मामला जानकारी मे आया है विद्यालय मे अनियमितता और देर से आने आने के संबंध मे पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


