विश्व भारती पब्लिक स्कूल में हुआ प्राइमरी के मेधावी छात्रो का सम्मान एवं अलंकरण समारोह
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा में प्राइमरी मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं अलंकरण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू एवं प्राइमरी विभाग प्रमुख श्रीमती आरती कौल, एवं अंजू पुनिया, उच्च विभाग प्रमुख श्रीमती ज्योति राजदान माध्यमिक विभाग प्रमुख भावना कौल, द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर कक्षा पांचवीं में सर्वोच्च 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त आयुषी साहा , कक्षा चतुर्थ में 99.3 प्रतिशत अंक प्राप्त विहान बंसल , कक्षा तृतीय में 98.9 अंक प्राप्त किए साँची गुप्ता को अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर छात्र परिषद में हेड बॉय ऋषिव मल्होत्रा,हेड गर्ल श्रद्धा आनंद, वाइस हेड बॉय अथर्व गिरोटी,वाइस हेड गर्ल संहिता त्रिवेदी और अन्य सदस्यों को भी अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की शपथ ग्रहण की।
प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व, उत्तरदायित्व और उत्कृष्टता की भावना ही विद्यार्थियों को भविष्य में सफल नागरिक बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में उल्लास, गर्व और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।


