NMRC मोबाइल ऐप के जरिए DMRC के क्यूआर कोड से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू

NMRC मोबाइल ऐप के जरिए DMRC के क्यूआर कोड से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने मोबाइल ऐप "एन.एम.आर.सी. टिकट" के जरिए डी.एम.आर.सी. के क्यूआर कोड टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा डी.एम.आर.सी. के मोबाइल ऐप "दिल्ली मेट्रो सारथी" पर भी उपलब्ध है।

 लोकेश एम ने बताया  कि इस सुविधा से यात्रियों के पास अब किसी एक मोबाइल ऐप का उपयोग करने का विकल्प होगा, जिसके माध्यम से वे एन.एम.आर.सी. और डी.एम.आर.सी. दोनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप सम्बन्धित डी.एम.आर.सी. या एन.एम. आर.सी. स्टेशनों के लिए टिकट जारी करेगी। डी.एम.आर.सी. और एन.एम.आर. सी. नेटवर्क के लिए दो अलग-अलग क्यू आर कोड होंगे। इसके अलावा, ऐप में वैध टिकट की स्थिति, यानी टिकट का इस्तेमाल हो चुका है या उसकी समय सीमा समाप्त हो गई है, की जाँच करने की सुविधा भी होगी। टिकट निम्नलिखित भुगतान विधियों का उपयोग करके खरीदे जा सकते हैं :-

नेट बैंकिंग

क्रेडिट/डेबिट कार्ड

यू.पी.आई.

इसके अलावा, एन.एम.आर.सी. मोबाइल ऐप को भी अधिक सुगमता के साथ नए रूप में लॉन्च किया गया है। साथ ही, आज हम एन.एम.आर.सी. वेबसाइट का नया संस्करण भी लॉन्च कर रहे हैं। वेबसाइट को जी.आई.जी.डब्ल्यू दिशा निर्देर्शों (भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए दिशा निर्देश) के अनुसार डिजाइन किया गया है।