डॉ. रोहित द्विवेदी ने छात्रों को 'चैट जीपीटी के युग में प्रबंधकीय गुणवत्ता पर विस्तार' विषय पर दिया व्याख्यान

डॉ. रोहित द्विवेदी ने छात्रों को 'चैट जीपीटी के युग में प्रबंधकीय गुणवत्ता पर विस्तार' विषय पर दिया व्याख्यान

नोएडा। बिरला प्रद्योगिकी संस्थान में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय प्रबंध संस्थान, शिलोंग के प्राध्यापक डॉ रोहित द्विवेदी ने विद्यार्थियों को "चैट जी पी टी के दौर में प्रबंधकीय गुणवत्ता पर विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि आज चैट GPT ने हमारे बौद्धिक कार्य को आसान बना दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को बहुत समझदारी से किया जाना चाहिए। आज AI इतना सक्षम है कि वह एक बुद्धिजीवी की तरह अविष्कार कर सकता है। यह उन सभी आयामों को प्रस्तुत कर सकता है जिन्हें एक विद्वान अपनी बुद्धि से कर सकता है। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस मानव व्यवहार के इतना करीब है कि यह मानव व्यवहार द्वारा किए जाने वाली भेदभाव को समाप्त कर नही सकता है। यदि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से संस्थानों में  चयन की प्रक्रिया की जाती है तो इसे भेदभाव मुक्त करना महत्त्वपूर्ण है। 

संस्थान के निदेशक प्रो एस. एल. गुप्ता ने डॉ द्विवेदी को उनके सारगर्भित व्याख्यान के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंध विभाग से डॉ मोनिका बिष्ट एवम डॉ अरुण मित्तल ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका प्रो आशा प्रसाद भी उपस्थित रही।