3000 फीट लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को लेकर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट

3000 फीट लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को लेकर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट

आज नोएडा के युवा समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी, आदरणीया श्रीमती मेघा रूपम, IAS से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी महोदया ने इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तिरंगा यात्रा को भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक रूप देने हेतु पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मेघा रूपम ने कहा:"यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे जिले का गौरव है। यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है।"

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में संस्था की ओर से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राजेश शर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी), अधिवक्ता अंकुश शर्मा, श्री देवराज शर्मा एवं श्री पुष्कर शर्मा।