भङसर रामलीला हुआ प्रारंभ, नारद मोह का हुआ मंचन
गाजीपुर बिरनो। नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलिला व दुर्गा पुजा कमेटी भङसर के द्वारा रामलीला का मंचन सोमवार को शुरू हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम मुकुट पूजन कर

रामलीला का शुभारंभ किया गया l रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे युवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यदेव भारती ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहां की जिस तरह से एक पुरानी परंपरा को आप सभी के द्वारा संजो कर रखा जा रहा है उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद आप की रामलीला कमेटी को कभी भी किसी तरीके की कोई भी समस्या आएगी उसके लिए मैं हमेशा अगली पंक्ति में रहूंगा बस आप लोग जिस तरह से पूर्व के दिनों से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं उससे और आगे ले चलने का काम करें हर संभव सहयोग

मेरे द्वारा किया जाएगा। हमें सिर्फ राम लीला का मंचन देखने का अवसर नहीं चाहिए बल्कि जिस तरीके से प्रभु श्री राम ने राक्षसों का वध किया और ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से हमेशा सत्य के रास्ते पर चलते हुए रावण के अभिमान को चकनाचूर भी किया सिर्फ वही धारणा अपने मन में बना कर चलना है विकास करें समाज की सेवा करें लेकिन किसी के साथ छल कपट की भावना से कार्य नहीं करें । रामलीला के पात्र हमारे सभी सम्मानित बंधु सम्मान और सहयोग के पात्र हैं जो हमेशा उनको मिलता रहेगा

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर भारद्वाज ने बताया कि रामलीला की शुरुआत नारद मोह प्रसंग से शुरू हुआ आज जो सम्मान हमारे ग्राम सभा के लोगों ने अध्यक्ष बनाकर हमें दिया है उसका हम हमेशा के लिए ऋणी है और हम वादा करते हैं की रामलीला ही नहीं बल्कि ग्राम सभा के लिए किए गए हर कार्यों में सहभागिता निभाएंगे। इस मौके पर तेज बहादुर सिंह, झबलू सिंह ,उपेंद्र नाथ सिंह ,अनिल पटेल ,सुरेश सिंह ,पंचम गुप्ता ,अभय सिंह ,गोलू सिंह ,वीरू राजभर, प्रमोद सिंह चुन्नू ,सुरेंद्र खरवार, बाढ़ु पटेल ,राजेश यादव, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार खरवार सहित पात्र और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने आए हुए सभी सम्मानित आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


