'बेड एवं ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे निति 2025' एक अच्छी पहल - विशेष त्यागी
ग्रेटर नोएडा स्थित गार्डन विस्ता बैंक्विट हॉल पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में 'बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025' के प्रचार प्रसार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं, आगन्तुकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, यह कार्यक्रम पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष त्यागी में बताया कि 'बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025' प्रदेश भर के भवन स्वामियों एवं पेइंग गेस्ट हाउस के संचालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, पंजीकरण की शुल्क भी बहुत कम रखी गई है ताकि सभी लोग इसका लाभ ले सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये एक अच्छा अवसर है जहाँ पर हमने इस नीति से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त की है, इस नीति के तहत पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों/पेइंग गेस्टहाउस संचालकों को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निः शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा तथा पंजीकृत ईकाईयों को पर्यटन विभाग के वेबसाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भवन स्वामियों को आवासीय दरों पर बिजली, जलकर, गृह कर, सीवर कर आदि का भुगतान देय होगा।


