बालक की गला रेतने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बालक की गला रेतने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर पुलिया के पास कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा एक बालक का गला रेतने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर मगई नदी के पास एक बालक का कुछ बदमाशों द्वारा बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे जान से मारने की नियत से गला रेता जा रहा था वही कुछ दूरी पर ग्रामीणों के आने की आहट मिलते ही बदमाश मौके से फरार हो गए मौके पर जाकर जब ग्रामीणों ने देखा कि लहूलुहान हालत में एक बालक पड़ा हुआ है तो उन्होंने तुरंत बिरनो पुलिस को सूचित किया जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल बालक का हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । घायल बालक की पहचान रवि पासवान उम्र 17 पुत्र राजकुमार पासवान शिदऊत थाना कासिमाबाद के रूप मे की गई।  घटना के बाद एक्शन में आई बिरनो पुलिस ने फरार अभियुक्तों को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय प्रजापति पुत्र मोहन प्रजापति 24 वर्ष निवासी सोनबरसा थाना कासिमाबाद दूसरा अभियुक्त अपचारी किशोर अभिषेक कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र धनई ग्राम सिदउत थाना कासिमाबाद अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिरनो शीतल चंद्र कांस्टेबल रजनीश भार्गव कांस्टेबल अमर बहादुर सोनकर शामिल रहे गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने एक को जेल भेज दिया वह दूसरे अभियुक्त को अपचारी किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।